The Mind Sutra - MindCE

महान व्यक्ति के लक्षण क्या हैं? What Are the Traits of Great Person?

दोस्तों आज की इस वीडियो में बात करूँगा इंसान के अच्छे गुणों की जो उसे जीवन में महान और सफल बनाते है |  इन गुणों के होने से एक साधारण इंसान भी महान लोगों की श्रेणी में आ जाता है | दोस्तों इन्हें ध्यानपूर्वक सुनना और हमें जरूर बताना की इन से कितने गुण आपके अंदर हैं |

एक महान इंसान बिना पूछे किसी भी रास्ते पर नहीं चलता है, वह बिना पहचान किये किसी भी फल को नहीं खाता है, वह किसी पड़ी हुई वस्तु को एकदम से नहीं उठाता है|

एक महान वयक्ति कभी भी वाद-विवाद में नहीं पड़ता है, एक महान इंसान पेट में कपट नहीं रखता है, एक महान इंसान बिना खोज बीन किये कुलहीन स्त्री से विवाह नहीं करता है |

एक महान व्यक्ति कभी भी नम्रता नहीं तोड़ता है | वह अपने जीवन में गलत मार्ग को कभी नहीं जोड़ता है, और एक महान व्यक्ति पुण्यमार्ग को कभी भी नहीं छोड़ता है| 

एक महान इंसान किसी की निंदा नहीं करता है, एक महान इंसान किसी से द्वेष नहीं रखता है | एक महान इंसान कभी भी बुराई का साथ नहीं देता है, एक महान इंसान कभी भी परायी औरत और पराये धन को नहीं छीनता है |

एक महान इंसान वक्ता को बीच में टोकता नहीं है, एक महान इंसान सामाजिक एकता को तोड़ता नहीं है, एक महान इंसान शिक्षा और अभ्यास को कभी छोड़ता नहीं है|

एक महान इंसान क्षण-क्षण में रुठता नहीं है, एक महान इंसान कभी भी झूठा पुरुषार्थ बताता नहीं है, एक महान इंसान अपने पराक्रम को बोलकर नहीं अपने आचरण से बताता है, एक महान इंसान अपनी ली हुई प्रतिज्ञा को कभी भी भूलता नहीं है, समय आने पर अपनी सामर्थ्य और योग्यता दिखने से कभी चूकता नहीं है|

एक महान इंसान बिना बात के बड़ों का तिरस्कार नहीं करता है, एक महान इंसान शरीर को बहुत ज्यादा सुख नहीं देता है, एक महान इंसान जीवन में प्रयत्न करना कभी भी छोड़ता नहीं है, एक महान इंसान मुसीबत के समय घबराता नहीं है|

एक महान इंसान अपनी लोकप्रियता को छोड़ता नहीं है, एक महान इंसान अपना बोझ दूसरों पर डालता नहीं है, एक महान इंसान कभी भी पराधीन होकर नहीं रहता है, एक महान इंसान दूसरे के अधीन नहीं होता है|

एक महान इंसान बिना लिखा-पढ़ी के लेन-देन या व्यवहार नहीं करता है, एक महान इंसान बुरे लोगों से उधार नहीं लेता है, एक महान इंसान गवाह न होने पर कोर्ट-कचहरी या मुकदमे में नहीं पड़ता है |

 

एक महान इंसान किसी से ईर्ष्या नहीं करता है, एक महान इंसान न्याय करने वाले को भूलकर भी पीड़ा नहीं देता है, एक महान इंसान अपने शारीरिक बल के अभिमान में अनीतिपूर्ण आचरण नहीं करता है, एक महान इंसान गलत बातों को कभी भी नहीं सहता है |

एक महान इंसान धूम्रपान नहीं करता है, मादक द्रव्य का सेवन नहीं करता है, एक महान इंसान वाचाल यानि बहुत बोलने वालों से मित्रता नहीं करता है, वह कभी बेकार नहीं बैठता है| 

बुरा समय आ जाने पर भी धैर्य को नहीं छोड़ना, अच्छे गुणों का कभी भी त्याग नहीं करना, शरण आये बैरी को उचित दंड देना, थोड़ा सा धन पाकर मतवाले हाथी की तरह नहीं बनना, यह महान लोगों के गुण है |

भगवान की भक्ति में संकोच न करना, पवित्र लोगों के बीच अमर्यादित आचरण न करना |  ईश्वर को नहीं भूलना, निर्दयता को जीवन से दूर रखना, जीवहत्या नहीं करना, परन्तु जो अपनी, अपने परिवार और समाज की रक्षा के लिए शास्त्र धारण करता है, वह महान नहीं भगवान बन जाता है |

मेरे साथ भगवान बनेगा कौन?

बुरे समय में बहादुरी दिखायेगा कौन?

देश की रक्षा करेगा कौन?

--------------------------------------------

एक महान इंसान सभा में हजारों की भीड़ देखकर घबराता नहीं है, वह समय पड़ने पर उत्तर देने से नहीं चूकता है, वह धिक्कारे जाने पर भी अपने धैर्य को डिगने नहीं देता है| इसलिए वह महान से भी महान बनता चला जाता है|

एक महान इंसान कभी बिना गुरु के नहीं रहता है, वह गलत गुरु को कभी नहीं चुनता है, एक महान इंसान वैभव प्राप्त होने पर भी जीवन को शाश्वत, अर्थात् नित्य नहीं मानता है, एक महान इंसान सत्य के मार्ग कभी नहीं छोड़ता है, वह असत्य के मार्ग पर कभी नहीं जाता है, एक महान इंसान असत्य का अभिमान कभी नहीं करता है|

जो मनुष्य अपकीर्ति का त्याग करता है, जो मनुष्य सत्कीर्ति को बढ़ाता है, जो मनुष्य विवेक-पूर्वक, दृढ़तापूर्वक सत्य का मार्ग पकड़ता है, जो मनुष्य इन उत्तम गुणों को अपनाता है वह महान और सफल बन जाता है | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ